14जेएनडी05 : हिंदू कन्या महाविद्यालय में मुख्य अतिथि को सम्मानित करते हुए। स्रोत संस्थान
- फोटो : 1
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल, इंस्टीट्यूशनल इनोवेशन काउंसिलिंग और इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को प्रायोजित बीज अनुदान प्रस्ताव लेखन विषय पर कार्यशाला हुई। डॉ. पूनम मोर ने बताया इसमें 55 छात्राओं ने हिस्सा लिया। डॉ. प्रीति ने शोध प्रस्ताव तैयार करने के लिए मार्गदर्शन सत्र विषय पर जानकारी दी। उन्होंने शोध प्रस्ताव की संरचना, उद्देश्य निर्धारण, तकनीकी सावधानियों और सटीकता के महत्व के बारे में बताया। दूसरी वक्ता डॉ. मंजू ने प्रायोजित और बीज अनुदान प्रस्ताव लेखन विषय के बारे में बताया।इस अवसर पर डॉ. प्रियंका सहानी, डॉ. सुषमा गर्ग, कुमारी बिंदु, कुमारी अंजू और कुमारी मेनका मौजूद रही। संवाद