फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sat, 30 Sep 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सफीदों। रेलवे रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलने पर एसएचओ सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर -ट्रॉली को कब्जे में लिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक फरार है। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक घटनास्थल के आसपास चावल की बोरियां खाली करके आया था।
विज्ञापन


साइकिल सवार करीब 55 वर्षीय व्यक्ति शनिवार को रेलवे रोड पर जा रहा था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। हादसे में वह सड़क पर पर जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया। वहां पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली भाग निकला जिसे लोगों ने रेस्ट हाउस के करीब जाकर रोक लिया। लोगों को चकमा देकर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना सिटी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नगर के नागरिक अस्पताल में रखवाया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। पुलिस वृद्ध के शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें