फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से दो भाइयों की मौत, तीन घायल

Mon, 06 Oct 2014 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव बिशनपुरा में रविवार देर शाम करंट लगने से दो भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में वालों में दो महिला हैं।

घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया। घायल व्यक्तियों का सामान्य अस्पताल में उपचार चल रहा है। गांव बिशनपुरा निवासी धूप सिंह की 18 वर्षीय बेटी संतोष देवी अपनी बुआ की लड़की सोनिया (30) के साथ मिलकर रविवार देर शाम कपड़ा धो रही थी।

जब वह कपड़ों को लोहे के तार पर सूखाने लगी तो अचानक घर के अंदर आया बिजली का मेन तार टूट गया और फर्श पर जा गिरा। फर्श पर पानी फैला होने के चलते उसमें करंट आ गया। इस दौरान मकान के अंदर काम कर रहे धूप सिंह के बेटे कुलदीप (26), पवन (22), कपड़े धो रही संतोष (18), धूप सिंह की भांजी सोनिया (30), सोनू करंट की चपेट में आ गए। करंट का झटका लगते ही सोनू, संतोष, तथा सोनिया ने शोर मचाना शुरू कर दिया, लेकिन कुलदीप तथा पवन दोनों करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और करंट लगने से झुलसे लोगों को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर चिकित्सकों ने कुलदीप तथा पवन को मृत घोषित कर दिया। जबकि करंट लगने से घायल सोनू, संतोष तथा सोनिया को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में ले लिया और शवगृह में रखवा दिया। शवों का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम हो पाएगा।

घर के मेन बिजली के तार टूटने से हुआ हादसा
सामान्य अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि उनकी लड़कियां कपड़े धो रही थी और मकान का फर्श गिला हो गया था। इसी दौरान मकान के अंदर लगे मीटर की तरफ आने वाला बिजली का तार अचानक टूट कर फर्श पर गिर गया। कपड़ा धोने के चलते पूरी फर्श पर पानी फैला था।

 इस दौरान फर्श में करंट आ गया और एक के बाद एक परिवार के पांच सदस्य करंट की चपेट में आ गया। तीन सदस्य को करंट का हल्का झटका लगा और उनके द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोगों ने परिवार के सदस्यों को बचाया। मृतक के परिजन साहब सिंह ने बताया कि करंट आ जाने के कारण हादसा हुआ है।

हादसा होते ही गांव में छाया मातम का माहौल
रविवार शाम को धूप सिंह के परिवार के दो लोगों की मौत तथा तीन घायल होने से गांव में मातम का माहौल बन गया। शाम को काल के रूप में आए करंट ने धूप सिंह के परिवार के दो जवान भाई मौत के मुंह में ले लिया। ग्रामीणों के अनुसार धूप सिंह के तीन बेटे तथा एक बेटी थी।
विज्ञापन


लेकिन शाम को हादसे में दो जवान बेटों को खो दिया, जबकि एक झुलस गया। गत दिनों ही धूप सिंह की भांजी सोनिया भी अपने मामा के यहां पर आई थी। वह अपनी ममेरी बहन संतोष के साथ वह करंट की चपेट में आ गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें