16जेएनडी05: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मौजूद विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य।
जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामराय में सोमवार को सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्राचार्य ज्योति शर्मा ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।
मुख्य अतिथि गंगा प्रसाद ने कहा कि कला समाज को आईना दिखाने का काम करती है। कला के माध्यम से बच्चों में सकारात्मक संस्कारों का प्रभाव होता है। इस कारण बच्चों में सच्चरित्र का निर्माण होता है।
मुख्य अतिथि ने बच्चों को पुरस्कार स्वरूप नकद राशि प्रदान की। विद्यालय के सांस्कृतिक संयोजक रंगकर्मी रमेश मूर्ति भनवाला ने कहा नाटक और स्किट के माध्यम से बच्चों में स्टेज फीयर दूर होता है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास पैदा होता है। इस अवसर पर कुलदीप लोहान, नरेंद्र डीपी, राजकुमार लोहान, पूनम और मोनिका मौजूद रहे। संवाद