फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीएससी संचालक ने बुजुर्ग से ठगे 37750 रुपये

Sun, 29 Sep 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सीएससी संचालक ने बुजुर्ग महिला की पेंशन निकालने के नाम पर उसके खाते से 37750 रुपये निकाल लिए। इस मामले में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर सीएससी संचालक बिघाना निवासी अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बनियाखेड़ा गांव निवासी मनोहरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक पिल्लूखेड़ा में है। उनके खाते में बुढ़ापा पेंसन तथा फसल बीमा की राशि आती है। वह बुढ़ापा पेंशन लेने के लिए सीएससी संचालक गांव बिघाना निवासी अमित के पास जाती थी। वह मशीन पर अंगूठा लगवा कर उसे कमीशन काटकर पेंशन राशि देता था। कई बार वह प्रिंट साफ न होने की बात कहकर दोबारा अंगूठा लगवा लेता था। वह उससे बैंक बैलेंस के बारे में पूछती थी तो गुमराह कर देता था। इसके चलते उसको संदेह हुआ। उसने बैंक में जाकर अपनी स्टेटमेंट निकलवाई, तो पता चला कि 14 अगस्त 2023 से 22 मार्च 2024 तक आरोपी ने अलग-अलग तारीख को कुल 377550 रुपये निकलवाए थे। उसने सीएससी संचालक से राशि मांगी तो वह धमकी पर उतर आया और रुपये देने से मना कर दिया। पिल्लूखेडा थाना पुलिस ने मनोहरी की शिकायत पर सीएससी संचालक अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें