फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी में सीआरएसयू ने जीता कांस्य

विज्ञापन
06जेएनडी18: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी में विजेता टीम मेडल ​दिखाते हुए। स्रोत विवि
विज्ञापन
जींद। हिसार के गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में दो से चार अप्रैल को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय पुरुष सर्कल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सीआरएसयू की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. नरेश देशवाल ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से 15 टीमों ने हिस्सा लिया था। सीआरएसयू की टीम ने बेहतरीन तालमेल और दमखम दिखाते हुए मारवाड़ी विश्वविद्यालय, राजकोट (गुजरात) को 48-40 के अंतर से करारी शिकस्त दी।
टीम ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा की टीम को भी 50-35 के बड़े अंतर से पराजित किया।
कुलपति प्रो. डॉ. राम पाल सैनी ने पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 25-25 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. सीमा गुप्ता ने कहा कि इन युवाओं ने विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय पटल पर ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि यह टीम भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का प्रतिनिधित्व करेगी। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि कैंपस पहुंचने पर विजेता टीम का स्वागत किया जाएगा ताकि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरणा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें