04जेएनडी10-विजेता टीम को सम्मानित करते हुए कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा। संवाद
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल में सीआरएसयू की टीम प्रथम रही और सीबीएल्यू दूसरे स्थान पर रही। समापन कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा और विशिष्ट अतिथि राजेश हुड्डा और अर्जुन अवार्डी चांदराम ने शिरकत की। मंच संचालन योग विभाग की सहायक प्राध्यापिका कुमारी सुमन और डॉ. नरेश देशवाल ने किया।
प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और खेलों में उनकी भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय खेल के क्षेत्र में अपना आदरणीय स्थान रखता है जबकि यह नए-नए विश्वविद्यालय में से भी नया है। कम ही समय में विश्वविद्यालय में खेल के क्षेत्र में अपना श्रेष्ठ स्थान देशभर की इंडस्ट्रीज में प्राप्त कर लिया है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के जो लाभ होते हैं, उनके बारे में विस्तार से बताया। व्यक्ति स्वस्थ होता है स्वस्थ दिमाग होता है। इस प्रतियोगिता में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया वहीं चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी भिवानी दूसरे स्थान पर रही। एलपीयू लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा तीसरे स्थान पर रही और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला चौथे स्थान पर रही। इस अवसर पर डॉ. संगीता राठी, टीम कोच चिराग ढांडा, मनजीत ढांडा, आचार्य वीरेंद्र, अतुल, डॉ. प्रवीण, डॉ. जितेंद्र, डॉ. प्रवीण गहलोत, सहायिका अनिल कुमारी, लिपिक संदीप मौजूद रहे।
04जेएनडी10-विजेता टीम को सम्मानित करते हुए कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा। संवाद