फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआरएसयू की छात्राएं रोहतक से कश्मीर तक तिरंगा यात्रा में सहभागिता के लिए रवाना

Mon, 11 Aug 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी21-रोहतक से कश्मीर तक निकाले जाने वाली तिरंगा यात्रा में भाग लेने वाली छात्राओं को रवान
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की छात्राएं नेहा, याशिका, ज्योति, आशु, एना और कोमल रोहतक से कश्मीर तक तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए विश्वविद्यालय परिसर से रवाना की गईं। कुलपति प्रो. आरपी सैनी ने कहा कि तिरंगा हमारी पहचान, सम्मान और स्वतंत्रता का प्रतीक है। रोहतक से कश्मीर तक की यह यात्रा देशवासियों में भाईचारे और एकता की भावना को और प्रबल करेगी। हमारी छात्राओं का इसमें भाग लेना विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार प्रो. लवलीन मोहन ने कहा कि यह यात्रा केवल भौगोलिक दूरी तय करने का प्रयास नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने और तिरंगे के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। हमारी बेटियां इस संदेश को दूर-दूर तक फैलाएंगी।
एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नवीन लडवाल ने कहा कि इन छात्राओं ने 10 अगस्त को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक पहुंचकर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के मार्गदर्शन में आरंभ हुई रोहतक से कश्मीर तक तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया और यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा स्वतंत्रता दिवस से पूर्व पूरे देश में राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता का संदेश फैलाएगी। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी डॉ. जगपाल मान, डॉ. देवेंद्र यादव, डॉ. राकेश और डॉ. ज्योति मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें