18जेएनडी32-छात्रा पूजा को मिठाई खिलाते कुलपति प्रो. रामपाल सैनी। स्रोत सीआरएसयू
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विद्यालय के गणित विभाग की मेधावी छात्रा पूजा कुमारी ने संयुक्त राज्य अमेरिका की स्टेट यूनिवर्सिटी में दाखिला हुआ है। इस उपलब्धि पर प्रोफेसर डॉ. रामपाल सैनी ने छात्रा पूजा को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे छात्र हमारे विश्वविद्यालय की पहचान बनते हैं और आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं। गणित विभाग के अध्यक्ष ने कहा कि पूजा कुमारी विश्वविद्यालय की होनहार छात्रा रही हैं। उनका अमेरिका की स्टेट यूनिवर्सिटी में दाखिला न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है बल्कि यह विभाग की गुणवत्ता और शिक्षा के स्तर का भी प्रमाण है। गणित विषय में उनकी गहरी समझ और अनुसंधान में रुचि ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।