24जेएनडी23-नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल की विजेता सीआरएसयू की टीम। संवाद
नरवाना। नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल में सीआरएस विश्वविद्यालय की महिला टीम उपविजेता रही। विजेता टीम में एसडी महिला महाविद्यालय की आठ खिलाड़ी शामिल थीं।
प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान ने बताया कि भिवानी स्थित बंसीलाल विश्वविद्यालय में 18 से 21 जनवरी तक नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी में सीआरएस विश्वविद्यालय की टीम समेत अन्य विश्वविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें ऑल इंडिया क्वालिफाई मैच अवध की टीम से हुआ, जिसको सीआरएसयू की टीम ने बड़े अंतर से क्वालिफाई किया और दूसरा मैच अमृतसर की टीम से हुआ, जिसे चार अंकों से जीता। उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम को 13-20 के अंतर से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया और फाइनल में उनकी टीम होस्ट टीम से तीन अंकों से हार गई। इस शानदार जीत के पीछे विजेता छात्राओं के साथ-साथ कोच मनीषा नैन की मेहनत का विशेष योगदान रहा।
24जेएनडी23-नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल की विजेता सीआरएसयू की टीम। संवाद