संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। लघु सचिवालय की तरफ से चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) की ओर जाने वाला रास्ता छात्राओं की सुरक्षा के लिहाजा से पुरी तरह अपेक्षित है। करीब डेढ किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर प्रतिदिन छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय आते-जाते हैं। इस मार्ग पर न तो सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम है और न ही पुलिस की नियमित गश्त होती। बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं।
लघु सचिवालय से होते हुए एंप्लाइज कॉलोनी, रोहतक रोड की ओर जाने वाला यह मार्ग जर्जर है। सड़क जगह-जगह से उबड़-खाबड़ हो गई है। इस मार्ग पर पैदल चलना तो दूर, दोपहिया और चारपहिया वाहनों से गुजरना भी जोखिम भरा हो गया है।
इस मार्ग में करीब 18 सीवर के मैनहोल सड़क से ऊपर उठे हुए हैं और हादसे का खतरा बना रहता है। बाइक और स्कूटी सवार संतुलन बिगड़ने से तो कई बार गिर चुके हैं। वहीं, कार चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
सुरक्षा व्यवस्था की बात करें तो इस मार्ग पर एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है और न ही पुलिस की नियमित गश्त होती है। सुबह और शाम के छात्राएं बड़ी संख्या में इस रास्ते से गुजरती हैं। इस रास्ते पर कहीं भी स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं।
-
इस मार्ग पर सीसीटीवी व लाइटों की व्यवस्था की जाए ताकि विश्वविद्यालय में जाने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कई बार संदिग्ध लोग यहां मंडराते नजर आते हैं। अनहोनी होने का डर रहता है।
- अमित छात्र
प्रशासन का इस समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं है। पिछले लगभग दस साल से यह परेशानी विद्यार्थियों के लिए बनी हुई है। अब तक इसके सुधार के लिए प्रशासन ने कोई योजना नहीं बनाई।
-भावना छात्रा
-
यदि इस मार्ग पर सड़क की मरम्मत, सीवर मैनहोल को ठीक करने, पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें, सीसीटीवी कैमरे और पुलिस गश्त की व्यवस्था कर दी जाए तो न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी बल्कि छात्राओं का भय भी दूर होगा।
-राखी छात्रा
विश्वविद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों की रोजमर्रा की परेशानी को देखते हुए अब यह जरूरी हो गया है कि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग इस मार्ग की सुध लें। अन्यथा बड़े हादसे की जिम्मेदारी से इनकार नहीं किया जा सकता।
-रोहन सैनी
लघु सचिवालय से रोहतक रोड की तरफ जाने वाली गली पर लाइटें लगवाई जाएंगी। इसके अलावा जनस्वास्थ्य विभाग से मैनहोल को सड़क के बराबर करवाया जाएगा ताकि बाइक व स्कूटी और कार चालकों को परेशानी नहीं हो।
-डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद जींद।
02जेएनडी31: लघु सचिवालय से एंप्लाइज कालोनी होकर रोहतक रोड पर जाने वाले रास्ते पर गली से उपर उठे
02जेएनडी31: लघु सचिवालय से एंप्लाइज कालोनी होकर रोहतक रोड पर जाने वाले रास्ते पर गली से उपर उठे
02जेएनडी31: लघु सचिवालय से एंप्लाइज कालोनी होकर रोहतक रोड पर जाने वाले रास्ते पर गली से उपर उठे
02जेएनडी31: लघु सचिवालय से एंप्लाइज कालोनी होकर रोहतक रोड पर जाने वाले रास्ते पर गली से उपर उठे