फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरएसयू पहुंचे ‘फाइटर वार फॉर लव’ के कलाकार

Tue, 27 Oct 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में फाइटर वार फॉर लव फिल्म की टीम प्रमोशन के लिए पहुंची। फिल्म 30 अक्तूबर को रिलीज होगी। विश्वविद्यालय के वीसी मेजर जनरल डॉ. रणजीत सिंह ने फिल्म के पोस्टर का विमोचन किया। इस फिल्म में कलाकारों के रूप में विजय वर्मा, नीतू वर्मा, सुनील दहिया, दीपक नूर, दिव्या शाह, जोगेंद्र कुंडू और राजू मान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन


फिल्म स्टार विजय वर्मा ने बताया कि यह फिल्म मुख्य रूप से हरियाणवी फिल्म जगत को जीवनदान देगी। उन्होंने बताया कि फिल्म बनाने का बजट ढाई से तीन करोड़ आया है, जिसकी शूटिंग हरियाणा, उतराखंड, यूपी व दिल्ली में हुई है। इस फिल्म में डायरेक्टर विजय वर्मा, प्रोड्यूसर सुनील दहिया, संगीत मुकेश वर्मा, एक्टिंग जब्बू खान ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें