फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरएस निरीक्षण के बाद जल्द चलेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

Thu, 23 Feb 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
दिल्ली-जींद रेलवे लाइन पर किया गया विद्युतीकरण। - फोटो : jind
विज्ञापन
ट्रेन से सफर करने वाले दैनिक यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब अगले माह से जींद तक इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक इसकी तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही इस पर मुहर लग सकती है। इससे जींद से दिल्ली-बहादुरगढ़ में नौकरी करने वाले करीब 20 हजार लोगों को सीधा लाभ होगा।
विज्ञापन


जींद-रोहतक लाइन पर पिछले दो साल से विद्युतीकरण का काम चल रहा था। अब यह पूरा हो चुका है। रेलवे विद्युतीकरण विभाग के अधिकारी हालांकि लाइन की जांच कर चुके हैं, लेकिन जब तक कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) के निरीक्षण पर लाइन को ट्रेन चलाने की अनुमति नहीं मिलती, गाड़ी नहीं चलाई जा सकती। ऐसे में यह औपचारिकता भी इसी सप्ताह में हो सकती है। फिर सीआरएस इलेक्ट्रिक लाइन का निरीक्षण कर फाइनल टच देंगे। इसके बाद मार्च माह में रोहतक-जींद के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने की योजना रेलवे बना रहा है।

निरीक्षण में सब कुछ सही पाया गया तो फिर सीआरएस की मंजूरी के बाद ट्रायल के तौर पर एक दो दिन में इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाई जाएंगी। उसके बाद रूटीन में जींद-रोहतक व दिल्ली के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने लगेंगी। जींद-रोहतक के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ने से रेलवे को एक नई रफ्तार मिलेगी। इससे सबसे ज्यादा फायदा दैनिक यात्रियों को होगा। इससे दिल्ली तक चलने वाली ट्रेनों में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने से हजारों लोगों को फायदा 
जींद-रोहतक व दिल्ली के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेने चलने से हजारों लोगों को फायदा होगा। इसमें सबसे ज्यादा फायदा बेरोजगार युवाओं व दिल्ली-रोहतक की ओर रोजगार करने वाले लोगों को होगा। अब दिल्ली की राह और भी आसान हो जाएगी। रोहतक होते हुए अब मात्र दो घंटे में दिल्ली का सफर तय किया जा सकेगा।

समय की होगी बचत, बढ़ेंगी ट्रेन
विद्युतीकरण के साथ ही ट्रेन यात्रियों के समय की बचत के साथ-साथ अधिक ट्रेन की सुविधा भी मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने से इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) ट्रेनों को चलाया जा सकेगा। इससे गाड़ी का इंजन बदलने का समय बच जाएगा। वहीं, दिल्ली तक आने वाली कई ट्रेन को आगे तक भेजा जा सकेगा।

दिल्ली तक का सफर होगा आसान 
बड़ी खुशी की बात है। जींद व रोहतक के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने से दिल्ली तक का सफर और भी आसान हो जाएगा। इससे दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी।
दीपक, यात्री

इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने से नए-नए रोजगार के अवसर मिलेंगे। पहले रोजगार के लिए रोहतक तक ही सीमित था अब रेलवे को नई रफ्तार मिलने से युवाओं को भी एक नई रफ्तार मिलेगी।
राजेंद्र, यात्री

मार्च में चलेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन
रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण कार्य अब पूरा हो गया। अब इसी सप्ताह सीआरएस इलेक्ट्रिक लाइन निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण में सब कुछ ठीक पाया गया तो एक दो दिन में इलेक्ट्रिक ट्रेन रूटीन में चलने लगेगी। गाड़ियों की संख्या में भी इजाफा हो जाएगा। जींद से रोहतक और दिल्ली का सफर आसान होगा। जल्द ही जाखल तक लाइन का विद्युतीकरण किया जाएगा। इसके बाद लंबी दूरी की ट्रेन भी बिजली इंजन के साथ इस रूट पर आ सकेंगी।
विज्ञापन

-अनिल यादव, स्टेशन अधीक्षक जींद जंक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें