फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 05 Apr 2023 03:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद के कुमारन मोहल्ला निवासी दीपक ने मंगलवार देर शाम को मीट मार्केट में चिकन कॉर्नर के ऊपर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में ससुराल वालों के द्वारा बेइज्जती किए जाने व पत्नी को साथ ले जाने से खफा युवक ने चिकन कॉर्नर की दुकान के ऊपर फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। शहर थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर मृतक की पत्नी समेत 5 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
कुमारन मोहल्ला निवासी दीपक ने मंगलवार देर शाम को मीट मार्केट में चिकन कॉर्नर के ऊपर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। मृतक के पिता बलराज ने पुलिस को दी। शिकायत में बताया कि उसके बेटे दीपक की शादी सुनाम पंजाब निवासी सुमन के साथ लगभग 7 साल पहले हुई थी।

पति-पत्नी की कहासुनी के चलते सुमन ने अपने मायके वालों को बुला लिया, जिसके चलते दीपक की साली गीता साले नाथी व अन्य दीपक की बेइज्जती की जिसके बाद आरोपित दीपक की पत्नी सुमन को अपने साथ ले गए, कुछ समय के बाद दीपक खफा होकर चिकन कॉर्नर पर पहुंच गया, और छत पर जाकर फांसी का फंदा लगा लिया। बलराज ने आरोप लगाया कि दीपक को उसकी पत्नी तथा ससुरालीजनों ने आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। शहर थाना पुलिस ने बलराज की शिकायत पर मृतक की पत्नी सुमन, साली गीता, साला नाथीराम, बुआ और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
शहर थाना के जांच अधिकारी श्री कृष्ण ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर पत्नी समेत पांच लोगों के खिल आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लि है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें