फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में होली के रंग बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग: चार महिलाओं की मौत, गंभीर घायलों को पानीपत किया रेफर

Sat, 07 Mar 2026 02:49 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (जींद)

सार

हरियाणा के जिंद जिले में शनिवार को बड़ा हादसा पेश आया। यहां सफीदों में होली के रंग बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल लेकर आए लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफीदों में होली के रंग बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार महिलाओं की झुलसकर मौत हो गई। कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन



 

जानकारी के अनुसार, फैक्टरी में लगभग 30 मजदूर काम कर रहे थे। साथ ही बताया जा रहा है कि गंभीर घायलों को पानीपत सिविल अस्पताल भेजा गया है। वहीं, मजदूरों ने बताया कि हादसे के समय कंपनी में बाहर की तरफ ताला लगा हुआ था कोई भी मजदूर भागने नहीं पाया। 

घायलों को दो एंबुलेंस की सहायता से जींद नागरिक अस्पताल लाया गया। पहली एंबुलेंस से तीन घायलों को अस्पताल लाया गया। इनमें सफीदों निवासी रानी (45) पत्नी अनिल कुमार, जगबीर (40) पुत्र चंद्रभान निवासी आदर्श कॉलोनी सफीदों तथा पवन कुमार (30) पुत्र बालवीर निवासी निसंग, जिला करनाल शामिल हैं। वहीं जगबीर और पवन कुमार को भी उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

इसके अलावा सफीदों से ही कश्मीरी (39) पत्नी लाभ सिंह निवासी शिव कॉलोनी तथा कमलेश (54) पत्नी रमेश निवासी गीता कॉलोनी को भी झुलसने की हालत में नागरिक अस्पताल जींद लाया गया। एक अन्य घायल बिमला (60) पत्नी सत कुमार निवासी सफीदों को भी उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जींद पहुंचाया गया।
विज्ञापन

सफीदों की भाट कॉलोनी में फैक्टरी में काम करने वाली 16 महिलाओं व 2 पुरूषों को जली हालत में बाहर निकाला गया।
1. पुजा वासी वार्ड नंबर 13 सफीदो 
2. उषा पत्नी जगदीश वासी आदर्श कालोनी सफीदो 
3. पिंकी पत्नी बाबू वासी सिंघपुरा 
4. गुडडी वासी सफीदो

वहीं, मृतक के परिजनों ने सफीदों में सड़क जाम करने की धमकी दी थी, इसके बाद डीसी और एसपी ने मृतक के परिजनों को उचित कार्रवाई व मुआवजे का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें