फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: तीन युवकों ने नाबालिग को बंधक बनाकर किया गैंगरेप, पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

Thu, 22 Jun 2023 11:51 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

हिसार पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि रात को वह लोग सो रहे थे। उनके साथ वाले कमरे में उनकी 14 वर्षीय बेटी भी सो रही थी। उनकी ही कॉलोनी के तीन युवक उनके घर में जबरदस्ती घुस आए और उनकी बेटी को उठाकर एक सुनसान जगह पर ले गए। यहां तीनों युवकों ने उनकी बेटी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद शहर थाना के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी में एक नाबालिग के साथ तीन युवकों ने बंधक बनाकर गैंगरेप किया। पुलिस ने पीड़ित युवती मां की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि रात को वह लोग सो रहे थे। उनके साथ वाले कमरे में उनकी 14 वर्षीय बेटी भी सो रही थी। उनकी ही कॉलोनी के तीन युवक उनके घर में जबरदस्ती घुस आए और उनकी बेटी को उठाकर एक सुनसान जगह पर ले गए। यहां तीनों युवकों ने उनकी बेटी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

जान से मारने की दी धमकी
इसके बाद आरोपी नागालिग को छोड़कर फरार हो गए। किसी को इसके बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने कहा कि किसी तरह उसकी बेटी घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें