पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा के जींद में पुलिस ने जींद-रोहतक रोड पर किनाना गांव के पास स्थित एक होटल में छापेमारी कर अनैतिक कार्य करते एक महिला समेत तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपी ढाबा मैनेजर गुरमीत निवासी उत्तम नगर (दिल्ली) और वेटर मयंक उर्फ बिट्टू निवासी बीकानेर को ढाबा में देह व्यापार करवाते थे। महिला थाना पुलिस ने होटल संचालक सहित 4 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता देवी ने बताया कि बुधवार देर सायं उन्हें सूचना मिली थी कि लक्ष्यदीप वैष्णो होटल गांव किनाना में देह व्यापार करवाया जा रहा है। इसमें होटल संचालक भी शामिल है। इस सूचना पर प्रबंधक महिला थाना ने छापा मारने के लिए टीम बनाकर एक कर्मचारी को 500 रुपये देकर नकली ग्राहक बनाकर होटल में भेजा।
नकली ग्राहक का इशारा पाकर टीम ने होटल में छापा मारकर होटल काउंटर पर बैठे युवक को काबू कर उसका नाम पूछा तो उसने अपनी पहचान गुरमीत वासी उत्तम नगर दिल्ली के रूप में बताई। इसके अलावा होटल के कमरों में दो युवक और एक युवती आपत्तिजनक अवस्था में मिले जो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
पूछताछ पर होटल मैनेजर गुरमीत सिंह ने बताया कि वह करीब 6 माह से यहां नौकरी कर रहा है। ढाबा मालिक सुभाष दूहन के कहने पर ढाबा के वेटर मयंक उर्फ बिट्टू के माध्यम से ग्राहकों के लिए बाहर से युवतियां बुलाकर वेश्यावृत्ति के लिए कमरे किराए पर दिए जाते हैं।
गुरमीत सिंहए मयंक उर्फ बिट्टू, होटल मालिक सुभाष और एक महिला के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। होटल मालिक सुभाष दूहन की गिरफ्तारी बाकी है। पकड़े गए सभी आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत के जिला जेल भेज गया है।
- गीता देवी, महिला थाना प्रभारी