गांव हथवाला के निकट रविवार रात को स्कार्पियो सवार शराब ठेकेदारों पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में गाड़ी में सवार एक शराब ठेकेदार गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।
गांव साहुवास चरखीदादरी निवासी विजेंद्र उर्फ मीनू तथा गांव रिढ़ाना निवासी आशीष, गांव मुढ़लाना निवासी अतुल ने जुलाना क्षेत्र में शराब के ठेके लिए हुए हैं।
रविवार देर रात भिवानी जिले के गांव धनाना से बाइक पर सवार होकर जुलाना की तरफ आ रहे थे। गांव हथवाला के पास गाड़ी सवार लोगों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान गाड़ी सवार अज्ञात लोगों ने स्कार्पियो सवार शराब ठेकेदारों पर फायरिंग कर दी।
इसमें गाड़ी में सवार विजेंद्र घायल हो गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर विजेंद्र को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जुलाना थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया रात को वारदात हुई है। इसकी जांच की जा रही है।