फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: गांव बेलरखा का शोभित धतरवाल शहीद, सैनिक सम्मान के साथ गांव में किया गया अंतिम संस्कार

Sat, 01 Jul 2023 12:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

शोभित पहले बिजली काम करता था। उसके पिता रघुबीर धतरवाल सिंचाई विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत हैं। तीन साल पहले ही शोभित का सेना में चयन हुआ था। इस समय वह जैसलमेर में कार्यरत था। शुक्रवार सुबह जब वह ग्राउंड पर प्रेक्टिस कर रहा था तो अचानक उसे चक्कर आ गया।
विज्ञापन
शोभित का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के गांव बेलरखा निवासी सैनिक शोभित का शुक्रवार शाम को बीमारी के कारण निधन हो गया। उनको ब्रेन हेमरेज हो गया था। शोभित फिलहाल जैसलमेर में तैनात था। शनिवार को सैनिक सम्मान के साथ शोभित का अंतिम संस्कार किया गया। पूरे गांव में नम आंखों से अपने सैनिक बेटे को अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन


प्रेक्टिस के दौरान अचानक आया चक्कर
शोभित पहले बिजली काम करता था। उसके पिता रघुबीर धतरवाल सिंचाई विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत हैं। तीन साल पहले ही शोभित का सेना में चयन हुआ था। इस समय वह जैसलमेर में कार्यरत था। शुक्रवार सुबह जब वह ग्राउंड पर प्रेक्टिस कर रहा था तो अचानक उसे चक्कर आ गया। उसे पास के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

शोभित फिलहाल अविवाहित
यहां से उसे जोधरपुर रेफर कर दिया गया। जब यहां उसकी जांच की गई तो चिकित्सकों ने बताया कि उसे ब्रेन हेमरेज हो गया है। शुक्रवार शाम को उनका निधन हो गया। शनिवार सुबह सैनिकों की टुकड़ी शव को लेकर गांव बेलरखां में पहुंची। यहां पूरे गांव ने नम आंखों से अपने बेटे का अंतिम संस्कार किया। शोभित फिलहाल अविवाहित था। उसका एक बड़ा भाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें