इसके अलावा पूरे घर को भी टीम ने छाना। रामनिवास ने बताया कि पुलिस यहां से कुछ बैंक पासबुक तथा एक डायरी व कुछ किताबें ले गई। नीलम के अकाउंट इलाहाबाद बैंक तथा एचडीएफसी बैंक में हैं। जो किताबें पुलिस साथ ले गई वह महापुरुषों की किताबें थीं।
टीम यहां पर लगभग आधा घंटा रही। इसके बाद रवाना हो गई। रामनिवास ने अपनी बहन से मिलने के बारे में पूछा तो टीम ने कहा कि वह अदालत के माध्यम से ही नीलम से मिल सकते हैं।