जींद के सदर थाना नरवाना इलाके में महिला के साथ दुष्कर्म करने करने का मामला सामने आया है। सदर थाना नरवाना पुलिस ने महिला को धमकाने पर तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उसके परिवार के लोग कार्य वंश बाहर गए हुए थे। पीछे से पड़ोसी घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी, जिसके बाद पड़ोसी ने उस पर फिर से दबाव डालना शुरू कर दिया। 15 मार्च से आरोपी व उसके परिजन उसे हर रोज घर आकर धमकी देकर जा रहे हैं। सदर थाना नरवाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी उसके मां बाप के खिलाफ दुष्कर्म करने, घर में घुसकर धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।