फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: काब्रछा गांव के सरपंच की गोली मारकर हत्या, रंजिश के चलते दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

Thu, 06 Jul 2023 11:03 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद के काब्रछा गांव में सुबह करीब साढ़े आठ बजे दो युवकों ने सरपंच मनीष को गोली मार दी । मनीष को चार गोलियां लगी, जिनमें से दो गोली मनीष के सिर के लगी हैं तो एक गोली कमर और एक गोली बाजू पर लगी है।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के उचाना हलके के काब्रछा गांव के सरपंच मनीष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गांव के ही दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। गोली मारने की वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या के कारण रंजिश बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
वीरवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव के ही दो युवकों ने सरपंच मनीष को गोली मार दी । मनीष को चार गोलियां लगी, जिनमें से दो गोली मनीष के सिर के लगी हैं तो एक गोली कमर और एक गोली बाजू पर लगी है। गोली लगने के बाद मनीष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक के शव को उचाना के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें