फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सरपंच पर लगाए अवैध कब्जे करने के आरोप

Tue, 28 Feb 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


कारखाना गांव के लोगों ने सरपंच पर अवैध रूप चौपाल का निर्माण कर पंचायती जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाते हुए सोमवार पंचायत एडीसी से मिलने पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पंचायत की जमीन पर चौपाल बनवाने के नाम पर कब्जा किया हुआ है। जबकि यह पंचायती जमीन गांव वालों ने सर्वसम्मति से स्कूल में खेल के मैदान के लिए दी हुई  है। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायती जमीन पर खेल का मैदान ही बनना चाहिए। ग्रामीणों ने सरपंच पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरपंच गांव में और कई अवैध रूप से काम करवा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। वही एडीसी ने आमना तास्नीम ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

आरोप गलत
 मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मैने गांव में किसी प्रकार कोई अवैध कब्जा नहीं किया है। मुझ पर लगाए गए आरोप गलत है।
- उदय सिंह, कारखाना गांव सरपंच

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें