शहर की वाल्मीकि बस्ती में पुलिस ने छापामारी करके एक युवक को तीन किलो 710 ग्राम चूरा पोस्त और तीन किलो 280 ग्राम डोडा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
रोहतक रोड चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरिओम ने बताया कि टीम के साथ रोहतक रोड पर रात्रि में गश्त के समय सूचना मिली कि एक युवक रामनगर कालोनी में बैग लेकर खड़ा है। उसके पास बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ है। पुलिस ने मौके पर छापामारी की। वहां खड़े एक युवक को काबू करके उसकी तलाशी ली तो उसके पास से तीन किलो 710 ग्राम चूरा पोस्त, तीन किलो 280 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। युवक ने पूछताछ में अपनी पहचान वाल्मीकि बस्ती निवासी सोमपाल उर्फ सोम के रूप में दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी।