फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: मां ने तीन बच्चों को घर पर बनाया बंधक, खाना भी नहीं देने का आरोप, केस दर्ज

Wed, 27 Sep 2023 11:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

गढ़ी थाना पुलिस ने मां और उसके दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच करने के लिए पुलिस शिकायतकर्ता के घर गई और उन्होंने बच्चियों से भी बात की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के गढ़ी थानाक्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने अपने तीन नाबालिग बच्चों को तीन महीने घर में बंधक बनाकर भूखा रखा। आरोप है मां के दोनों भाइयों ने बच्चों को गलत तरीके से छुआ। गढ़ी थाना पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर उसकी पत्नी और उसके दोनों सालों के खिलाफ घर में बंधक बनाने, मारपीट करने, धमकी देने और अश्लील हरकत करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गढ़ी थानाक्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गाड़ी चलाने का काम करता है और अक्सर गांव से बाहर रहता है। वह पिछले दिनों जब घर आया तो उसकी 15 वर्षीय, 11 वर्षीय और 10 वर्ष की बच्ची ने बताया कि उसकी मां ने उन्हें दो-तीन महीने घर में बंधक बनाकर रखा।

उन्हें समय पर खाना भी नहीं दिया जाता था। आरोप लगाया कि उसके दोनों मामा भी यहीं रहते थे। वह अक्सर उनको गलत तरीके से छूते थे। जांच अधिकारी राजेश देवी ने बताया कि महिला और उसके पति का आपस में विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


पति ने पुलिस में शिकायत दी है। मामले की जांच करने के लिए पुलिस शिकायतकर्ता के घर गई और उन्होंने बच्चियों से भी बात की है। फिलहाल पुलिस ने महिला और उसके दोनों भाइयों के खिलाफ घर में बंधक बनाने, मारपीट करने, धमकी देने और अश्लील हरकत करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें