रोहतक रोड स्थित भटनागर कॉलोनी में एक दुकान पर कथित तौर पर अवैध शराब की बिक्री के आरोप लगाते हुए आसपास की महिलाओं काफी देर हंगामा किया। इससे पहले भी कई बार शराब के ठेके को लेकर काफी हंगामा हो चुका है। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस और स्थानीय पार्षद हरिंद्र सिंह उर्फ काला सैनी पहुंचे और मामले को शांत करवाया।
महिलाओं का आरोप है कि ठेका बंद होने के बाद से शराब की अवैध बिक्री का कारोबार चला रहा है। महिलाओं ने बताया कि उनके पास सूचना थी कि यहां दुकान में अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है। मंगलवार को भी अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। महिलाओं का कहना है कि मौके पर हमने अवैध तरीके से शराब खरीदते व्यक्ति को देखा, उसके बाद ही हंगामा किया तो दुकानदार अवैध शराब को ठिकाने लगा दिया। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा ऐसी अवैध शराब बिक्री मामला सामने आया तो आंदोलन किया जाएगा।
अवैध शराब की बिक्री का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवा दिया है। दुकानदार के पास से कोई अवैध तरीके से शराब बिक्री करने का सबूत नहीं मिला है। फिर भी चेतावनी दी गई है कि फिलहाल अगर कोई अवैध शराब बिक्री करते पाया गया तो उसके के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -हरिंद्र सिंह उर्फ काला सैनी, पार्षद वार्ड 26
मंगलपुर गांव के लोगों का एलान: गांव में नहीं खुलने देंगे शराब का ठेका
नरवाना (ब्यूरो)। मंगलपुर में शराब के ठेके को बंद करवाने के लिए मंगलवार को ग्रामीण महिलाएं और पुरुष ठेके पर पहुंचे और गांव सेे ठेका हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर गांव में शराब का ठेका नहीं खुलने देंगे। सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया कि आप डीसी से मिलकर अपनी मांग रखें। ग्रामीण रामफल, संदीप, अनिल, ऋषि, मीला, रोहताश, सीमा, सरोज, किताबो ने बताया कि वह दो दिन में डीसी से मिलेंगे। महिलाओं ने बताया कि यह ठेका डोहाना खेड़ा लिंक रोड पर है। उनकी मांग है कि इस ठेके को गांव की सीमा से बाहर स्थापित किया जाए। महिलाओं ने कहा कि इस रास्ते पर महिलाएं खेतों और अपने दूसरे कामों के लिए गुजरती हैं। लेकिन यहां पर हर समय लोग बैठे रहते हैं और गाली गलौज करते रहते हैं।