फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्त लगाई, रास्ते से गुजरने वाले को पीटेंगे, कर दी हत्या

Tue, 04 Oct 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांव दनौदा कलां में सिरसा ब्रांच नहर पर व्यक्ति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि शराब के नशे में धुत्त होकर उसके सिर पर ईंट से वार करके हत्या की थी। हत्या करने के बाद वह मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उस समय अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी। गांव दनौदा कलां निवासी सुभाष का शव 18 अगस्त को सिरसा ब्रांच नहर में खून से लथपथ मिला था। मृतक के सिर पर चोट के गहरे निशान थे।

परिजनों ने बताया था कि सुभाष गांव के ही एक किसान के खेत में रात को मजदूरी करने के लिए गया था, लेकिन सुबह उसका शव नहर की पटरी पर पड़ा मिला। पुलिस ने शिकायत के आधार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में हत्या के मामले में गांव दनौदा कलां निवासी राममेहर, गांव बालू निवासी मनीष, राजकुमार का नाम सामने आया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह तीनों नहर की पटरी पर शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पीते समय उनमें होड़ लग गई कि वह रास्ते से निकलने वाले व्यक्ति को पीटेंगे। इस दौरान खेतों में मजदूरी करने जा रहे सुभाष वहां से निकल रहा था। उसके पास आते ही आरोपी मनीष ने पहले ईंट से वार कर दिया, उसके बाद उसके साथी राजकुमार और राम मेहर ने भी ईंट उठाकर उस पर वार कर दिया। जब उसकी मौके पर ही मौत हो गई तो वह बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें