फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण का आरोपी मामा गिरफ्तार, भेजा जेल

Wed, 28 Sep 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 भांजी का यौन शोषण करके उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी मामा को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। ज्ञात रहे कि पीड़ित युवती ने सोमवार को मामा के यौन शोषण से आहत होकर एसएसपी आवास के बाहर जहरीला पदार्थ निगल लिया था।


युवती ने दिए बयान में बताया था कि वह बचपन से ही अपने मामा के घर पर रहती है और 10वीं कक्षा में पढ़ती है। पिछले छह साल से उसका मामा कर्ण सिंह उसे अश्लील फिल्म दिखाकर उसका यौन शोषण करता रहा। जब उसने अपने मामा के खिलाफ आवाज उठानी चाही तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। लगभग एक माह पहले उसके मामा के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी थी, लेकिन पंचायती तौर पर मामले को सुलझा लिया था। इसके बाद से उसके मामा ने उसे मारने का प्रयास किया और उसे स्कूल में भी नहीं जाने दिया जाता था।
विज्ञापन


मामा की प्रताड़ना से तंग आकर एसएसपी आवास के बाहर जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला थाना पुलिस ने युवती के बयान दर्ज करके उसके मामा कर्ण सिंह के खिलाफ यौन शोषण व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने  आरोपी कर्ण सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।


 युवती के खिलाफ भी मामला दर्ज
एसएसपी आवास के बाहर जहर निगलने वाली युवती के खिलाफ भी पुलिस ने आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। ट्रैफिक पुलिस के एएसआई मेवा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वह एसएसपी आवास के बाहर तैनात था। इसी दौरान एक युवती आई। जब वह आवास पर आने के बारे में जानकारी ले रहा था तो इसी दौरान युवती ने अपने पास मौजूद जहरीले पदार्थ की बोतल को मुंह से लगा लिया, लेकिन उसने तुरंत ही झपट्टा मारकर बोतल को छीन लिया।
विज्ञापन


युवती ने अधिकारियों को अपनी समस्या बताने की बजाए आवास के बाहर जहर निगलकर आत्महत्या का प्रयास किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवती के खिलाफ भी आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। महिला थाना प्रभारी संतोष ने बताया कि भांजी का यौन शोषण करने के आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जबकि एसएसपी आवास के बाहर जहर निगलने के आरोप में युवती के खिलाफ भी आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें