फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेने गई बच्ची से निजी चिकित्सक ने की अश्लील हरकत

Wed, 28 Sep 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 शहर के पटियाला चौक पर स्थित एक निजी चिकित्सक से बुखार की दवा लेने गई 10 वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। बच्ची से अश्लील हरकत करने का पता चलते ही परिजनों में गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों के गुस्से को देखते हुए निजी चिकित्सक मौके से फरार हो गया। बाद में परिजन बच्ची को लेकर महिला थाने में पहुंचे। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर चिकित्सक के खिलाफ आठ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महिला थाने में एक व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया कि सोमवार देर शाम को चौथी कक्षा में पढ़ने वाली उसकी 10 वर्षीय बेटी को अचानक तेज बुखार हो गया। वह बच्ची को दवा दिलाने के लिए पटियाला चौक पर स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गया।

जहां पर चिकित्सक ने उसका चेकअप करने लगा और बच्ची के पिता को दवा लेने के लिए दूसरी दुकान पर भेज दिया। इस दौरान बच्ची को अकेला देखकर चिकित्सक बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा। जब उसका पिता दवाई लेकर अस्पताल में पहुंचा तो बच्ची ने चिकित्सक द्वारा उसके साथ की गई अश्लील हरकत के बारे में बताया। इस बारे में बच्ची के पिता ने अपने परिजनों को अवगत करवाया। बच्ची से अश्लील हरकत का पता चलते ही परिजनों में गुस्सा फुट पड़ा और इकट्ठा होकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे तो वह क्लीनिक को बंद करके वहां से फरार हो चुका था। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर महिला थाने में पहुंचे और देर रात को एसएसपी शशांक आनंद से मिलकर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर पटेल नगर निवासी निजी चिकित्सक के खिलाफ आठ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। महिला थाना प्रभारी संतोष ने बताया कि बच्ची को बुखार का इलाज करवाने के लिए निजी चिकित्सक के पास लेकर गए थे। जहां पर उसने अश्लील हरकत की। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें