फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: मार्कशीट फर्जी मिलने पर दो सरपंचों को अंतिम नोटिस, सरपंची पर मंडराए खतरे के बादल

Tue, 07 Mar 2023 12:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

प्रशासन ने जांच शिकायत पर कराई थी, अब सरपंची पर खतरे के बादल मंडराए हुए हैं। अन्य सरपंचों की मार्कशीट की भी जांच चल रही है। प्रशासन ने मान्यता प्राप्त बोर्ड की सूचना भी सरकार से मांगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में गांगोली गांव के सरपंच और अब थुआ गांव के सरपंच की दसवीं की मार्कशीट जांच में फर्जी पाई गई है। दोनों सरपंचों को प्रशासन द्वारा आखिरी नोटिस जारी किया गया है। अब दोनों को अपनी चौधर गंवानी पड़ सकती है। जिला प्रशासन ने अब सरकार से यह सूचना मांगी है कि हरियाणा सरकार किन-किन शिक्षा बोर्डों की मान्यता देती है। अब जिन सरपंचों की मार्कशीट बिना मान्यता वाले बोर्ड की मिली तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


बताते चलें कि वर्ष 2022 में दो नवंबर को पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव हुए थे। इनमें जिले भर में कई गांवों में नवनिर्वाचित सरपंच के दस्तावेजों को फर्जी बताते हुए कुछ लोगों इसकी शिकायत डीसी कार्यालय में दी गई। डीसी ने संबंधित एसडीएम से इस मामले में जांच के आदेश दिए।

जिन गांवों के खिलाफ शिकायत आई है, उनके सरपंचों के दस्तावेजों की जांच अब की जा रही है। पहले गांगोली गांव के सरपंच कृष्ण की मार्कशीट को फर्जी बताते हुए गांगोली गांव निवासी महेंद्र ने शिकायत दी थी। इसकी जांच की गई तो यह शिकायत सही मिली।
विज्ञापन


वहीं गांव थुआ निवासी सुरेश और अन्य लोगों ने गांव के सरपंच राजेश के खिलाफ शिकायत देकर इसकी मार्कशीट को भी फर्जी बताया था। इसकी जांच में यह मार्कशीट फर्जी मिली। राजेश ने 10वीं कक्षा पंजाब शिक्षा बोर्ड से उत्तीर्ण दिखाई है। इसकी जानकारी पंजाब शिक्षा बोर्ड से मांगी गई तो बोर्ड ने ऐसी कोई मार्कशीट जारी करने से मना किया।

गांगोली गांव के सरपंच कृष्ण की मार्कशीट पहले ही फर्जी मिल चुकी है। अब थुआ गांव के सरपंच राजेश की मार्कशीट भी फर्जी पाई गई। दोनों सरपंचों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। अन्य सरपंचों की मार्कशीट की भी जांच चल रही है। -डॉ. मनोज कुमार, डीसी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें