फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली किन्नर बन गए थे बधाई मांगने, असली पहुंचे तो चले लात-घूंसे

Sun, 14 May 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जींद
विज्ञापन
फर्जी किन्नरों की पिटाई करते किन्नर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्षेत्र के हाड़वा गांव में तीन मई को बधाई मांगने पर नकली और असली किन्नर आपस में भिड़ गए। असली किन्नरों ने दूसरे युवकों की जमकर खबर ली और गांव में ही उन्हें नंगा कर पिटाई की। तीन मई को हाड़वा गांव में कुछ युवक किन्नर बनकर बधाई मांगने पहुंच गए।  मामले की जानकारी किन्नरों की टोली को लगी तो वे किन्नरों की महंत सीनू के साथ मौके पर पहुंचे। वहां किन्नरों ने नकली किन्नर बनकर बधाई लेने आए किन्नरों को बीच गांव में नंगा कर पीट दिया। सफीदों के किन्नरों ने उनके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल की।
विज्ञापन


वाक्या तीन मई का है। बताया जाता है कि जब कुछ युवक पैसे की चाह में मेकअप कर सफीदों के गांव हाड़वा से बधाई मांगने के बाद गांव खरक गागर में लड़का होने की बधाई लेने जा रहे थे। इस बात का जैसे ही सफीदों के महंत सीनू ने पता चला तो वे अपनी किन्नरों की टीम को साथ लेकर हाड़वा जलघर पर पहुंचे। इसके बाद युवक किन्नरों की गाड़ी के शीशे तोड़कर उनकी टोली में शामिल नकली किन्नरों को नंगा कर पिटाई कर दी। दूसरी किन्नर टोली के युवक जींद सदर थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। बताया गया कि किन्नर इन युवकों को पुलिस के हवाले कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों के कहने पर उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार उन्हें इस प्रकार की घटना की जानकारी नहीं है। यदि पिटाई की कोई शिकायत आती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें