बैंक खाते की डिटेल चोरी कर भाजपा के हलका सचिव को 40 हजार रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। गांव खटकड़ निवासी भाजपा के हलका सचिव राकेश खटकड़ ने पुलिस को शिकायत दी कि वह पटियाला चौक एटीएम से दस हजार रुपये निकालने थे।
पैसे निकालने के अगले ही दिन उसके खाते से दस हजार रुपये की नकदी निकल गई। इसके बाद खेड़ी साध रोहतक के एटीएम से बिहार के एक व्यक्ति के खाते से दस हजार रुपये की नकदी को ट्रांसफर किया। इसके बाद बीस हजार रुपये की नकदी से ऑनलाइन खरीदारी की। जब उसके खाते से पैसे निकलने का मेसेज आया तो उसने बैंक अधिकारियों से संपर्क किया। बाद में पता चला कि उसके खाते की डिटेल को चोरी कर पैसे निकाले गए हैं। पुलिस ने राकेश खटकड़ की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।