फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएफआई कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
प्रतियां जलाते एसएफआई व केवाईएस के सदस्य। - फोटो : bureau
विज्ञापन
 केएम कॉलेज की पहली दाखिला कट ऑफ लिस्ट के लगने से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। मंगलवार को केवाईएस व एसएफआई कार्यकर्ताओं ने केएम कॉलेज गेट पर ऊंची कट ऑफ लिस्ट के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आदेशों की प्रतियां जलाई। एसएफआई के प्रधान मोनू दनौदा ने कॉलेज में पहले सरकारी स्कूल के छात्रों को प्राथमिकता देने की मांग की। उन्होंने छात्रों के हित में कॉलेज में सीटें बढ़ाने और इवनिंग में कक्षाएं शुरू करने की मांग की। वहीं क्रांतिकारी युवा संगठन के कार्यकर्ता अजय, रवि, कुलदीप, विक्की और प्रवीण ने केएम महाविद्यालय में सीटें कम होने के कारण काफी छात्रों के दाखिला न होने के कारण ज्ञापन सौंपा। केवाईएस के सदस्य प्रवीण ने कहा कि दाखिले के इच्छुक अनेक छात्र सरकारी स्कूलों से पढ़कर आए हैं और सरकारी स्कूल से पढ़े छात्रों का ही सरकारी कॉलेजों पर पहला हक बनता है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें