फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: बुजुर्ग महिला को कृषि कार्ड पर लोन दिलाने का झांसा, अंगूठे लगवा खुद के नाम करवा ली जमीन, दंपती पर केस

Thu, 13 Jul 2023 01:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद में बुजुर्ग महिला से लोन के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसमें दंपती ने धोखे से बुजुर्ग महिला को अपनी बातों में फंसा लिया और जमीन अपने नाम करवा ली। बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के छात्तर गांव में एक दंपती ने बुुजुर्ग महिला को कृषि कार्ड पर लोन दिलवाने का झांसा देकर उससे अंगूठे लगवा लिए और तहसील में फोटो उतरवाकर धोखे से 21 कनाल 11 मरले जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। उचाना थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला की शिकायत पर दंपत्ति के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
उचाना पुलिस को दी शिकायत में छात्तर गांव की 82 वर्षीय छोटी देवी ने बताया कि गांव में 21 कनाल 11 मरले जमीन उसके नाम है। यह जमीन उसने किसी को नहीं बेची है और इस पर किसी का रहन भी नहीं है। उसकी मौत के बाद जमीन की मलकीयत उसके भाई और भतीजों के हक में की हुई है। गांव के ही कृष्ण का उसके पास आना जाना था। उसे खर्च के लिए कुछ पैसे की जरूरत थी, इसलिए उसने कृष्ण से कहा कि उसका कृषि कार्ड बनवाकर एक लाख रुपए का लोन दिलवा दे।

वकील के पास दस्तावेजों पर अंगूठे लगवाए
कृष्ण और उसकी पत्नी सुषमा उसे उचाना ले गए। दोनों पहले उसे बैंक में ले गए, जहां कुछ कागजों पर उसके अंगूठे लगवाए गए। उसके बाद तहसील में ले जाकर किसी वकील के पास दस्तावेजों पर अंगूठे लगवाए। इसके बाद उसका फोटो भी खींचा गया। वह अनपढ़ है, इसलिए उसे नहीं पता कि किस तरह के दस्तावेजों पर उसने अंगूठे लगवाए। उसने कृष्ण और उसकी पत्नी सुषमा पर भरोसा कर लिया। दोनों ने कहा कि चार-पांच दिनों में उसके खाते में पैसे आ जाएंगे लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी उसके खाते में पैसे नहीं आए।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी
उसने कृष्ण से पूछा तो वह टाल-मटोल करता रहा और बात करने से बचता रहा। अब उसे पता चला कि कृष्ण और उसकी पत्नी ने धोखे से उसके नाम की जमीन की रजिस्ट्री सुषमा के नाम करवा दी। जबकि उसने न तो कृष्ण को जमीन बेची, न पैसे लिए और न ही उसे पता चल पाया। उसके साथ धोखाधड़ी कर कृष्ण और उसकी पत्नी सुषमा ने जमीन हड़प ली है। उचाना थाना पुलिस ने कृष्ण और उसकी पत्नी सुषमा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें