फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: बंद ढाबे से सीआईए ने देर रात दबोचे चार हथियारबंद युवक, दो पक्षों में चल रहा पारिवारिक विवाद

Thu, 13 Jul 2023 10:25 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात सीआईए टीम अपराध की रोकथाम के लिए सांवड़ में गश्त कर रही थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि सांजरवास निवासी अमित उर्फ खड्डु का उसके चाचा बेदू ठेकेदार से विवाद चल रहा है। अमित ने दुश्मनी निकालने के लिए हथियारबंद बदमाश बुलाए हुए है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी सीआईए ने सांजरवास के रानीला मोड़ के समीप स्थित एक बंद ढाबा से बुधवार रात चार हथियारबंद युवकों को काबू किया है। आरोपी दादरी के अलावा भिवानी और झज्जर जिले के रहने वाले है। उनके कब्जे से पुलिस टीम ने चार पिस्टल, तीन मैगजीन और एक कारतूस बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ बौंदकलां थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि चाचा से दुश्मनी निकालने के लिए सांजरवास निवासी अमित उर्फ खड्डु ने हथियारबंद बदमाशों को बुलाया था। वो किसी वारदात को अंजाम देते, उससे पहले ही सीआईए ने उन्हें दबोच लिया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात सीआईए टीम अपराध की रोकथाम के लिए सांवड़ में गश्त कर रही थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि सांजरवास निवासी अमित उर्फ खड्डु का उसके चाचा बेदू ठेकेदार से विवाद चल रहा है। अमित ने दुश्मनी निकालने के लिए हथियारबंद बदमाश बुलाए हुए है। वे किसी संगीन वारदात को भी अंजाम दे सकते हैं। मुखबिर ने बताया कि अमित उर्फ खड्डु और उसके तीन अन्य साथी इस समय रानीला रोड स्थित मंदिर के समीप एक बंद ढाबा में शरण लिए हुए है।

सूचना मिलते ही सीआईए ने उक्त ढाबा पर दबिश दी। टॉर्च जलाकर जांच करने पर वहां चार युवक बैठे मिले। उन्हें संदेह के आधार पर पुलिस टीम में शामिल कर्मचारियों ने काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान चारों ने अपनी पहचान सांजरवास निवासी अमित उर्फ खड्डू, बौंदकलां निवासी बजरंग उर्फ भज्जी, झज्जर के बिरोहड़ निवासी सोनू उर्फ चोटीवाला और भिवानी के नाथुवास निवासी अजय उर्फ संपत्त के रूप में हुई।
विज्ञापन


जानिये...किस से क्या हुई बरामदगी
पुलिस टीम ने जब अमित उर्फ खड्डु की तलाशी ली तो उसकी पेंट की जेब से एक पिस्टल बरामद हुई, जिसमें एक कारतूस मिला। इसी प्रकार बजरंग उर्फ भज्जी की पेंट की जेब से एक पिस्टल और एक मैगजीन बरामद हुई। सोनू उर्फ चोटीवाला और अजय उर्फ संपत्त की जेब से भी एक-एक पिस्टल और एक-एक मैगजीन  ली। इस प्रकार सीआईए ने चारों युवकों से चार पिस्टल, तीन मैगजीन और एक कारतूस बरामद किया।

जांच अधिकारी के अनुसार
अपराध की रोकथाम के लिए बुधवार रात सीआईए टीम सांवड़ में तैनात थी। उसी दौरान मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर सांजरवास में एक बंद ढाबा पर दबिश देकर चारहथियारबंद युवकों को काबू किया गया है। उनके कब्जे से चार पिस्टल और तीन मैगजीन समेत कारतूस बरामद हुआ। -रणबीर सिंह, एएसआई, सीआईए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें