फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में युवक को गोली मारने के आरोप में दो गिरफ्तार

Sun, 12 Feb 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सफीदों
विज्ञापन
सफीदों में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : jind
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे वार्ड नंबर दो निवासी विकास उर्फ विक्की को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने सिंघाना निवासी सोनू व प्रवीन को काबू किया है। अदालत ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान अन्य आरोपियों व प्रयोग किए गए हथियार को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गांव सिंघाना निवासी सोनू दस फरवरी की रात जींद बाईपास स्थित एक ढाबे पर अपने साथियों के साथ जन्मदिन की पार्टी कर रहा था। उसी वक्त वार्ड नंबर दो निवासी विकास भी अपने साथी लोकेश व महाबीर के साथ वहां आ गया। पुलिस के अनुसार, सोनू ने अपनी बाइक से पटाखे बजाने शुरू कर दिए। विकास ने इस पर एतराज जताया तो दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।

झगड़े में विकास, लोकेश, महाबीर, दूसरे पक्ष से सोनू घायल हो गया। जब विकास व उसके साथी इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे तो यहां सोनू और उसके साथियों ने विकास को गोली मार दी। गोली विकास की आंख के ऊपरी हिस्से से छूते हुए निकल गई। डीएसपी विरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने लोकेश की शिकायत पर तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसमें से सोनू व प्रवीन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें