फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंघाना गांव में दो गुटों में चले लाठी-डंडे

Sun, 11 Oct 2015 12:12 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 उपमंडल के गांव सिंघाना में शनिवार दोपहर को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में एक युवती सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार केे लिए सफीदों के सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद जींद रेफर कर दिया। घायलों में एक पक्ष से जिले सिंह, अमित, सुनील व पूजा तथा दूसरे पक्ष से चांदीराम, रमेश, दीपक व विक्रम घायल हुए हैं। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उपमंडल के गांव सिंघाना के राजकीय स्कूल में परीक्षा के दौरान एक युवक नकल डाल रहा था जिसे जिले सिंह ने नकल डालने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद शनिवार को यह कहासुनी एक बड़े झगड़े में तबदील हो गई। झगड़े के दौरान दोनों गुटों में जमकर लाठी व डंडे चले। झगड़े में एक युवती सहित दोनों पक्षों के आठ लोग घालय हुए हैं। झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें