डीआरडीए में क्लर्क द्वारा फर्जीवाड़ा कर छह लाख 70 हजार रुपये का गबन करने का मामला सामने आया है। गबन का खुलासा उनकी सेवानिवृत्ति के बाद हुआ है। पुलिस ने डीआरडीए के मुख्य अधिकारी की शिकायत पर क्लर्क के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
डीआरडीए की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एडीसी ने 13 जुलाई को एसएसपी कार्यालय में दी शिकायत में बताया कि डीआरडीए कार्यालय में रोहतक रोड निवासी जसवंत सिंह क्लर्क के पद पर कार्यरत था। पिछले दिनों वह सेवानिवृत्त हो गया।
उनकी सेवानिवृत्ति के बाद सामने आया कि उसने डीआरडीए की ग्रांट में फर्जीवाड़ा किया हुआ है। जांच के दौरान सामने आया कि क्लर्क जसवंत सिंह ने इस दौरान छह लाख 70 हजार रुपये का गबन किया है। पुलिस ने डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सेवानिवृत्त क्लर्क जसवंत के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मामले के जांच अधिकारी रामनिवास ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।