फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: कंटिंग कराने गए बाउंसर पर हमला, बार्बर व उसके दोस्तों का कैंची व चाकू से किए वार

Tue, 04 Jul 2023 12:13 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत में बाउंसर पर हमले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक कंटिंग करवाने के लिए गया था, जहां बार्बर व उसके साथियों ने कैंची व चाकूओं से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत की नलवा कॉलोनी में कंटिंग कराने गए बाउंसर पर बार्बर व उसके साथियों ने कैंची व चाकूओं से जान लेवा हमला कर दिया। बाउंसर के सिर व गर्दन में कैंची घोंप दी गई। बार्बर व बाउंसर में मोबाइल मांगने को लेकर विवाद हुआ था। बार्बर बाउंसर से उसका मोबाइल मांग रहा था, मना करने पर बार्बर ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि बाउंसर से 50 हजार रुपये भी लूटे हुए हैं। बाउंसर का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बाउंसर के बयानों पर आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


टीआईडी में बाउंसर पर हमला
शामली के गांव डुंडुखेड़ा निवासी राहुल कुमार ने बताया कि वो टीआईडी में बाउंसर है। 28 जून की रात आठ बजे वह कटिंग करवाने के लिए ऊझा रोड स्थित नलवा कॉलोनी में अजय उर्फ काला बाबर्र के पास गया था। अजय ने उससे फोन मांगते हुए कहा कि उसे एक कॉल करनी है। उसने फोन देने से मना कर दिया। जब वह कटिंग करवाने के लिए कुर्सी पर बैठा तो अजय ने उसे पीछे से पकड़ लिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
वहां पहले से मौजूद विष्णु ने अपनी जेब से चाकू निकाला और उस पर हमला कर दिया। अजय व नन्नु ने उस पर कैंची से हमला किया। उसके सिर, गर्दन व बाजू में कैंची घोंप दी गई। उस पर कई बार ताबड़तोड़ हमले किए गए। आरोपी उससे 50 हजार रुपये लूटकर खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गए।  उसने अपने दोस्त आसिफ को कॉल कर बुलाया। उसने उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें