जींद के जुलाना के गांव पोली में एनएच 71 पर एक बुग्गी व बोलेरो की टक्कर हो गई, जिसमें बुग्गी चालक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। बुग्गी में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार पोली गांव निवासी 62 वर्षीय किसान बलजीत अपनी पत्नी भलो 55 वर्षीय के साथ खेत से पशुओं का चारा लेकर बोगी में सवार होकर आ रहा था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
जब वह एनएच 71 पर पहुंचा तो पीछे से आ रही एक बोलेरो कैंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बूगी के परखच्चे उड़ गए और किसान की मौके पर ही मौत हो गई। वही बुग्गी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां से उसकी गंभीर अवस्था देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।