जींद के सीआईए स्टाफ नरवाना में सुंदरपुरा रजवाहा पटरी पर बाइक सवार व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे से 2 किलो 90 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी ने ख गांजा रोहतक के एक व्यक्ति से खरीदा था। शहर थाना नरवाना पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति समेत दो लोगों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज
सीआईए स्टाफ नरवाना को सूचना मिली थी कि गांव दबलैन निवासी सुमित नशीले पदार्थों का कारोबार करता है। वह नशीले पदार्थ को लेकर बाइक से नरवाना की तरफ आने वाला है। जिसके आधार पर सीआईए स्टाफ ने सुंदरपुरा रजवाहा पटरी पर नाकेबंदी कर आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ समय के बाद बाइक सवार व्यक्ति वहां पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को
रोहतक निवासी विनय से खरीदी
रोककर तलाशी ली, टंकी पर रखें पॉलीथिन से 2 किलो 90 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में बाइक सवार व्यक्ति की पहचान गांव दबलैन निवासी सुमित के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में सुमित ने बताया कि गाजा पत्ती उसने इंदिरा कॉलोनी रोहतक निवासी विनय से खरीदी थी। शहर थाना नरवाना पुलिस ने पकड़े गए सुमित तथा उसे गांजा उपलब्ध कराने वाले रोहतक निवासी विनय के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना नरवाना के जांच अधिकारी रोशनलाल ने बताया कि आरोपी से नशे के नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।