फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी पकड़ने गई निगम की टीम पर हमला

Thu, 27 Aug 2015 12:44 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 गांव सुदकैन खुर्द में बिजली चोरी पकड़ने के लिए गई बिजली निगम के टीम पर लगभग एक दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने निगम की टीम द्वारा मोबाइल पर बनाई गई वीडियो को भी डिलीट कर दिया।

पुलिस ने निगम के एसडीओ की शिकायत पर तीन लोगों को नामजद करके छह-सात अन्य के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। बिजली निगम के एसडीओ किताब सिंह ने सदर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि निगम के जेई कृष्णचंद्र के नेतृत्व में निगम की टीम गांव सुदकैन खुर्द के खेतों में बिजली चोरी पड़ने के लिए गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम की टीम ने इस दौरान खेतों में बिजली चोरी करने के लिए गए तारों की वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस दौरा गांव सुदकैन खुर्द निवासी लील उर्फ कालू, गौरव, अमित छह-सात लोगों के साथ वहां पर पहुंचे और टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने टीम के सदस्यों के साथ मारपीट करके मोबाइल में बनाई गई वीडियो को भी डिलीट कर दिया। सदर थाना नरवाना पुलिस बिजली निगम के एसडीओ किताब सिंह की शिकायत पर लीलू उर्फ कालू, गौरव, अमित को नामजद कर छह-सात अन्य के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें