फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में शिक्षक की मौत

Thu, 27 Aug 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बालैनी
विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के शिक्षक महेंद्र सिंह यादव (57) की बालैनी बस स्टैंड के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शिक्षक की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


शिक्षक महेंद्र सिंह यादव बुधवार सुबह करीब सवा पांच बजे वे घर से टहलने के लिए निकले थे। जैसे ही वे बालैनी के बस स्टैंड के निकट पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। वे रोड पर लहूलुहान हालत में मृत अवस्था में पड़े हुए थे।

वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी बालैनी थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए। कुछ ही देर बाद शिनाख्त हो गई। सूचना मिलते ही परिजन वहां पर पहुंचे। दोपहर बाद शव का दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन



परिवार में मचा कोहराम
मृतक शिक्षक महेंद्र सिंह की पत्नी सुधा यादव स्वास्थ्य विभाग में मुरादनगर में एएनएम के पद पर तैनात है। उनके एक बेटा और एक बेटी है। दोनों शादीशुदा है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें