फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पिस्तौल, कारतूस सहित लूट की योजना बनाते चार काबू

Mon, 25 Apr 2016 11:29 PM IST
jind/bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के न्यू हांसी रोड बाईपास पर रविवार रात को पुलिस ने लूट की योजना बनाते हुए चार युवकों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित काबू किया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रविवार रात को अपराध शाखा पुलिस की टीम न्यू हांसी रोड बाईपास पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान वहां पर चार युवक दिखाई दिए और पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे।

पुलिस ने शक के आधार पर आरोपियों को काबू कर लिया और तलाशी लिए जाने पर उनके कब्जे से तीन देशी पिस्तौल तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बाइक भी बरामद किया।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव जैजैवंती निवासी सोनू, नवदीप, गांव सिंधवीखेड़ा निवासी विकास तथा जुलाना निवासी विष्णु के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वाहन लुटने की योजना बना रहे थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें