फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: कुख्यात गैंगस्टर देवपाल राणा के हत्यारोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, एक पिस्तौल व दो कारतूस किए बरामद

Sun, 18 Sep 2022 10:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना, जींद (हरियाणा)

सार

आरोपियों की पहचान गांव मंगलपुर निवासी अजय उर्फ भूरिया और विकास के रूप में हुई है। आरोपियों से एक पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए गए हैं। 2017 में रुड़की अदालत परिसर में हत्या की गई थी। आरोपियों को पुलिस ने रविवार दोपहर बाद मंगलपुर गांव के पास खेतों से पकड़ा है। 
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद जिले में नरवाना सीआईए पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। दोनों ने वर्ष 2017 में उतराखंड के रुड़की की अदालत में कुख्यात गैंगस्टर देवपाल राणा की अदालत परिसर में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों को पुलिस ने रविवार दोपहर बाद मंगलपुर गांव के पास खेतों से पकड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल तथा दो कारतूस बरामद किए हैं। दोनों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएग।

विज्ञापन


नरवाना सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो शातिर बदमाश मंगलपुर गांव के पास खेतों में खड़े हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही ही मंगलपुर में दबिश देकर खेत को चारों तरफ से घेर लिया।

आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। आरोपियों की पहचान गांव मंगलपुर निवासी अजय उर्फ भूरिया और विकास के रूप में हुई। पुलिस ने जब दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से एक अवैध पिस्तौल 315 बोर तथा दो कारतूस बरामद हुए। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने 2017 में रुड़की अदालत परिसर में गैंगस्टर देवपाल राणा की गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद दोनों जेल में चले गए। दो साल जेल में रहने के बाद वह अब फिलहाल जमानत पर बाहर थे। कुछ समय से वह अदालत में भी पेश नहीं हो रहे थे। 

आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा तथा इस बात का पता लगाया जाएगा कि जेल से बाहर आने के बाद इन्होंने किसी अन्य वारदात को अंजाम तो नहीं दिया। -सुखदेव सिंह, सीआईए प्रभारी, नरवाना 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें