फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: फ्रिज और सूटकेसों की आड़ में कर रहे थे नशा तस्करी, पांच काबू, दो कंटेनरों से डोडा पोस्त और अफीम बरामद

Fri, 14 Oct 2022 01:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

दो कंटेनरों से 40.600 किलो डोडा पोस्त और 280 ग्राम अफीम बरामद की गई है। नशीले पदार्थों की तस्करी कर कैथल ले जाया जा रहा था। सीआईए स्टाफ ने गांव किलाजफरगढ़ के निकट से आरोपी दबोचे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में नशीला पदार्थ के साथ पकड़े गए आरोपी। विज्ञप्ति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में सीआईए स्टाफ ने बुधवार रात किलाजफरगढ़ गांव के पास अलग-अलग दो कंटेनरों से 40 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त तथा 280 ग्राम अफीम बरामद की है। एक कंटेनर में फ्रिज लोड किए गए थे जबकि अफीम वाले कंटेनर में सूटकेस लोड थे। यह नशीला पदार्थ सप्लाई के लिए कैथल ले जाया जा रहा था। जुलाना थाना पुलिस ने दोनों कंटेनरों में सवार पांच लोगों के खिलाफ तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि दिल्ली की तरफ  से दो कंटेनरों में नशे की खेप को कैथल ले जाया जा रहा है, जिसके आधार पर सीआईए स्टाफ ने गांव किलाजफरगढ़ के निकट जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ समय के बाद रोहतक की तरफ से आ रहे दो कंटेनरों को रुकवा कर उनकी तलाशी ली तो एक कंटेनर में 40 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें : Sonipat: सेवानिवृत्त एसआई को हनी ट्रैप में फंसाकर ऐंठ लिए सवा छह लाख रुपये, दो गिरफ्तार
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान यमुनानगर जिले के गांव भापा निवासी कशमीर, कैथल जिले के गांव मंडवाल निवासी गुरप्रीत के रूप में हुई। उनके कंटेनर में फ्रीजों को लोड किया गया था। जब दूसरे कंटेनर की तलाशी ली गई तो उसमें से 280 ग्राम अफीम बरामद हुई। कंटेनर में सवार लोगों की पहचान कैथल जिले के गांव मंडवाल निवासी विक्की, मनजीत तथा सुखजीत के रूप में हुई। उनके कंटेनर में सूटकेस को लोड किया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों कंटेनरों और नशीले पदार्थों को कब्जे में लेकर पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। डोडा पोस्त तथा अफीम कहां से लाई गई और इसे कहां पर सप्लाई किया जाना था इस बारे में पूछताछ की जा रही है। -कुलदीप सिंह, जांच अधिकारी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें