फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ व्यक्ति काबू, एक्सपायरी डेट थी गायब, गुप्त सूचना पर हुई

Fri, 26 May 2023 12:51 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद पुलिस ने एक व्यक्ति को भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। गढ़ी थाना पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में सीआईए स्टाफ नरवाना ने गांव रेवर में एक व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की हैं। इनकी एक्सपायरी डेट भी गायब थी। गढ़ी थाना पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। सीआईए स्टाफ नरवाना को सूचना मिली थी कि गांव रेवर निवासी दर्शन सिंह नशीली गोलियां बेचने का कार्य करता है।

विज्ञापन


गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
मकान के निकट पेड़ के नीचे नशीली गोलियां बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दर्शन सिंह को काबू कर लिया। हाथ में लिए लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें प्रतिबंधित नशीली दवा अल्प्राजोलम के 35 पत्ते मिले। प्रत्येक पत्ते में सात गोलियां थी। गिनती करने पर उनकी संख्या 2100 पाई गई, वजन करने पर नशीली गोलियों का वजन 256.2 ग्राम पाया गया। गढ़ी थाना पुलिस ने सीआईए पुलिस की शिकायत पर दर्शन सिंह के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी के अनुसार
जांच अधिकारी हरिकिशन ने बताया की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रतिबंधित नशीली दवा कहां से लेकर आ रहा था, नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है। इसके बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें