फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: हादसे ने लील लिया इकलौता बेटा, पिता की मौत के बाद दादा-दादी ने पाला, कार की टक्कर से हुई मौत

Mon, 19 Jun 2023 02:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

गांव खूंगा निवासी 21 वर्षीय राहुल देर शाम को अपने घर की तरफ जा रहा था। खेड़ी तलोढा के पास सामने से आ रही गाड़ी ने राहुल की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इसमें राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे से बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में पानीपत रोड पर बाइक को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव खूंगा निवासी 21 वर्षीय राहुल देर शाम को अपने घर की तरफ जा रहा था। खेड़ी तलोढा के पास सामने से आ रही गाड़ी ने राहुल की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इसमें राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


इलाज के दौरान युवक की हुई मौत
आसपास के लोगों ने राहुल को जींद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल के चाचा वेदपाल ने बताया कि राहुल के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। दादा और दादी ने ही राहुल का पालन-पोषण किया था। घर का इकलौता चिराग सड़क हादसे में बुझ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें