फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार सहित मखंड गांव से काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या का आरोपी मखंड गांव से काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। हत्या के मामले में आरोपी शीलनाथ उर्फ विकास गांव लाडवा हिसार निवासी को गुप्त सूचना के आधार पर गांव मखंड से गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया हैं। पुलिस आरोपी को नरवाना अदालत में पेश करेगी। उचाना थाना प्रभारी मंदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की गांव लाडवा जिला हिसार निवासी अवैध हथियार सहित गांव मखंड के पास घूम रहा हैं। हो सकता है कि यह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हो। समय के रहते अगर इसे काबू कर लिया जाए तो एक घटित होने वाली बड़ी वारदात से बचा जा सकता हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी शीलनाथ को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल व जिंदा कारतूस भी बरामद किया हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी शीलनाथ के खिलाफ हिसार में एक हत्या का मामला भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें