फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर के शिव चौक पर युवक लक्की की हत्या करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वाल्मीकि बस्ती निवासी अनिल कुमार ने 20 अप्रैल को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे लक्की की तीन साल पहले रामराये गेट निवासी सोम के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद से आरोपी सोम उसके बेटे लक्की से रंजिश रखता था। इसी रंजिश के कारण पहले भी उस पर दो बार जानलेवा हमला करा चुका है। वीरवार देर शाम को जब उसका बेटा बाइक पर सवार होकर शिव चौक पर गया था तो इसी दौरान इस गैंग के लोगों ने बाइक सवार दो युवकों से गोली मारवाकर हत्या करवा दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रामराये गेट निवासी सोम, गांव पड़ाना निवासी सोमबीर, गांव नगूरां निवासी राकेश मिढ़ा, चौड़ी गली रोहतक रोड निवासी आशीष खोखर, वाल्मीकि बस्ती निवासी विनोदी, संदीप, मुकेश वाल्मीकि, सुरेंद्र के खिलाफ हत्या, शस्त्र अधिनियम और साजिश रचने का केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी राकेश मिढ़ा को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी।

युवक की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
चार महीने पहले शिव चौक पर गोली मारकर की थी हत्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें